संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलता मिला महिला का शव

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला पाठक नई कालोनी निवासी मधू पाल उम्र 32 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार का शव उसके ही कमरे मे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फन्दे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इन्चार्ज नागेन्द्र सिंह, कास्टेबिल सचिन कुमार, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल धर्मेन्द्र, कांस्टेबिल विजय गुर्जर के साथ मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल की तथामृतका के शव का पंचमामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत की सूचना पर बच्चे अनामिका 12 वर्ष, अर्पित 10 वर्ष, दिव्याश 4 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मृतका के ससुर जयसिंह पाल ने बताया की पति-पत्नी, बच्चे अलग कमरे में रहते थे। पति बीते दिनों किसी काम से जयपुर गया था। सुबह बहू ने फांसी लगा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *