कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कॉलोनी में युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी दिनेश (28) वर्ष पुत्र कल्लू जो घर में अकेला था। जबकि परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दिनेश की भांजी की शादी के सिलसिले में परिजन बाहर थे ।
शाम को जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। शंका होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दिनेश का शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, युवक ने जिस कपड़े से फांसी लगाई थी, वह घर में ही मौजूद था और फंदा पंखे से बंधा मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
मृतक दिनेश अपने चार भाइयों और छह बहनों में तीसरे नंबर का था। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दिनेश पेंटिंग का काम करता था और घरों व दुकानों की पुताई करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *