संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

पिता ने बहू पर लगाया गला घोंटकर हत्या करने का आरोप
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव घसिया चिलौली निवासी शिवमंगल कोरी उम्र 22 वर्षीय पुत्र सतीश चन्द्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। मृतक की पत्नी संजना ने बताया की वह सुबह खाना बना रही थी, तभी उसके पति शिव मंगल ने कमरे में पंखे से लटक कर फाँसी लगा ली। यह देखकर घबरा गई और अपने पड़ोसी युवक को बुलाकर शव नीचे उतारा। घटना की जानकारी होने पर तम्बाकू की गोदाम में काम कर रहे मृतक के पिता सतीश चन्द कोरी घर पर पहुॅचे। पड़ोस के डाक्टर ने शिव मंगल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही परिवारों में कोहराम मच गया। शिवम मंगल का विवाह पिछले वर्ष संजना के साथ हुआ था। उनके दो बेटे और दो बेटियाँ हैं। शिवमंगल चचेरे भाई चन्दन की दुकान पर काम करता था। घटना के समय उसका छोटा बेटा अंशुमान, बेटी दिव्या स्कूल गए हुए थे। घर पर केवल शिवमंगल और उसकी पत्नी सजना थे। मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेेटे ने खुद फाँसी नहीं लगाई। उनके बेटे की बहू ने अपने पति शिव मंगल का गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार पति पत्नी में आये दिन झगड़ा होता था। शिव मंगल खुद आत्म हत्या नहीं कर सकता। घटना की सूचना पर पहुंचे एसएससाई सुरजीत कुमार, हल्का इन्चार्ज बलवीर सिंह, कांस्टेविल अंकित गंगवार ने जाँच पड़ताल की। फाँरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये। हल्का इन्चार्ज ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *