संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फांसी पर लटका मिला शव

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मगरवारा चौकी के गलगलाहा गांव में शौच को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लो ।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार राम शंकर (40 वर्ष) पुत्र स्व मुन्नीलाल उनके परिवार में पत्नी विमला देवी और चार बेटे कौशल (30), वर्ष विशाल (28), वर्ष शिवम (25) वर्ष और शिवाजीत (20) वर्ष हैं। राम शंकर छह भाई थे।जिनमें रामरतन, गंगा रतन और छोटेलाल जीवित हैं। वह पहले ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे, लेकिन कुछ समय से घर पर ही रह रहे थे।

परिजनों ने बताया कि राम शंकर शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के अरुण, पुत्री और उनके बेटे से रास्ते में शौच को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि उक्त लोगों ने राम शंकर और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे लोग मौके से चले गए।
परिजनों के अनुसार, इस घटना से राम शंकर मानसिक रूप से बेहद आहत हुए। धमकी और अपमान से परेशान होकर उन्होंने गांव के बाहर स्थित बाग में, शिवम भट्ठा के पास एक नीम के पेड़ से अंगौछे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *