सदिग्ध परिस्थितियों में युवक का सडक़ किनारे पड़ा मिला शव

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सदिग्ध परिस्थितियों में युवक का सडक़ किनारे शव मिलने से हडक़म्प मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव शिवरई बरियार निवासी शिवम शाक्य उम्र 34 वर्षीय पुत्र सुरेशचन्द्र शाक्य का शव आज पड़ोस के गाँव नगला उम्मेद में सडक़ किनारे पड़ा देख सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, उपनिरीक्षक सुनील यादव, उपनिरीक्षक नितिन यादव, कांस्टेबिल विनीत कुमार सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार शिवम की बहन की 26 अप्रैल को चौथी चलाकर रस्म अदा की गई। 27 को बहन की विदाई के बाद भाई शिवम घर से निकला था जो लौटकर वापस नहीं आया। आज उसका शव सडक़ किनारे मिलने पर परिजन शिवम की हत्या करने की आंशका जता रहे हंै। शिवम का विवाह ११ वर्ष पूर्व जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कोट भदुइया निवासी प्रेमलता के साथ हुआ था। उसके एक 8 वर्ष की पुत्री छाया, 4 वर्ष का पुत्र कार्तिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *