मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चम्पत मार्ग पर बहादुर नगला अंडर पास से 50 कदम दूरी पर एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर एएसपी अरुण कुमार, डीएसपी अजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे शौच के लिए जा रहे दलवीर सिंह पुत्र सुमित कुमार को एक अज्ञात शव सडक़ पर पड़ा मिला। जिसे देखकर वह भयभीत हो गये। सुमित ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 ने कोतवाली प्रभारी को शव पड़े होने की जानकारी दी। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर विक्रम नाम का टैटू गुदा हुआ है तथा बाएं हाथ पर ओम का टैटू गुदा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक काले कलर का स्वेटर व तथा काली व सफेद लाइन में गर्म टी शर्ट तथा बदामी कलर पेंट पहने है। मृतक की गर्दन पर किसी रस्सी या तार से गला घोंटने का काला निशान है। मुंह से खून निकलने के निशान मिले। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। मौके पर फॉरेंसिक टीम को शव गाड़ी से घसीटने के निशान मिले। सूचना मिलने पर एएसपी अरुण कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह शव कहीं दूसरी जगह से लाकर डाला गया है। शव की पहचान के लिए सभी थानों तथा प्रधान के ग्रुप में फोटो को डाल दिया गया है। चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएसपी अजय वर्मा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को कोहरा कम होने पर दोबारा जांच करके साक्ष्य को एकत्र करने के निर्देश दिए।
फिलहाल ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द घटना का खुलासा करेगी। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चायें हो रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक आसपास का निवासी नहीं है। कहीं दूरदराज का है। वहीं से उसकी हत्या कर घटना पर पर्दा डालने के लिए यहां लाकर डाला गया है।
अंडर पास के निकट मिला युवक का शव
