फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात घर के ऊपर टीन में सो रहे युवक का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी 24 वर्षीय विनय पाण्डेय पुत्र विवेक पाण्डेय एक बाइक एजेंसी में कर्मचारी था। बीती रात वह रोज की तरह ही छत के ऊपर पड़ी टीन में सोने चला गया। जिसके बाद सुबह जब परिजन उसे देखने पंहुचे, तो वह टीन सेड के एंगल में मफलर के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मृतक की माँ संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक विनय का विवाह नहीं हुआ था। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अमन है। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार सोलंकी को मिली। जिसके बाद दारोगा श्याम बाबू मौके पर पहुंचे और जाँच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक का फांसी पर झूलता मिला शव
