खंती में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। दही थाना क्षेत्र के जाफर खेड़ा गांव के पास पानी से भरी खंती में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खंभार खेड़ा निवासी दीपू यादव 24 वर्ष पुत्र राम चन्द्र यादव जो बीती रात घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला । शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जाफर खेड़ा गांव से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे बनी पानी की खंती में एक शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान दीपू यादव के रूप में हुई।
शव मिलने की सूचना तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर थाना दही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में युवक की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बनी खंती में पानी भरा हुआ था और रात के अंधेरे में संभवतः युवक का संतुलन बिगड़ने से वह उसमें गिर गया। वही, पुलिस सभी पहलुओं को पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को खंती से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *