वृंदावन के होटल में मिला नवाबगंज के युवक का शव

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। करीब 11 दिन पूर्व मथुरा गये युवक का शव वृंदावन के एक होटल में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।
जानकारी के अनुसार नगर के मुहल्ला पुराना गनीपुर निवासी राहुल चतुर्वेदी पुत्र राजेश चतुर्वेदी घर से लगभग 11 दिन पूर्व मथुरा गया था। गुरुवार दोपहर वृंदावन में होटल में रुके राहुल के कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब कर्मचारियो ने खिडक़ी से झांककर देखा, तो राहुल मृत अवस्था में बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटना की जानकारी नवाबगंज थाने में दी। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां विनीता, पत्नी सुजाता चतुर्वेदी समेत परिजन चीख पुकार करने लगे। पिता राजेश चतुर्वेदी समेत परिजन वृंदावन चले गए। मृतक का छोटा भाई केशव चतुर्वेदी व पुत्र कौटिल्य चतुर्वेदी 7 वर्ष, काव्या चतुर्वेदी 8 माह की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *