पुल पर नहाने गया युवक डूबा, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। गांव के लोगों के साथ पुल पर नहाने गया युवक लापता हो गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। वहीं देर शाम गोताखोरों ने उसके शव को निकाल लिया। शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव गऊटोला निवासी मुलायम सिहं उम्र 28 वर्षीय पुत्र राम नरेश अपने गांव के लोगों के साथ पुल पर नहाने आया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद उसकी मां नन्हीं देवी, भाई सुनील कुमार, मोरपाल, गोविंद और बहनें गिरजा व पूनम मौके पर पहुंचीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं देर शाम गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मुलायम सिंह का शव बूढ़ी गंगा से निकालकर कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहॉ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमित कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *