भूसा मण्डी में तीन दिन से कूड़े के ढेर में मरी पड़ी बछिया, क्षेत्र में फैली बदबू

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला भूसामण्डी में तीन दिन से कूड़े के ढेर में मरी गाय की बछिया पड़ी है। स्थानीय लोग बदबू के कारण परेशान है। सफाई नायक रणवीर, काऊ हेल्प डेस्क प्रभारी सुनीता को इसकी सूचना दी गई। उसके बावजूद भी मरी हुई बछिया को उठाया नहीं गया। बदबू के कारण आसपास के लोग परेशान है। बारिश होने के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल गयी है। भूसा मण्डी के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण बदबू का दंश भूसा मण्डी के लोगों को झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शीघ्र ही मरी हुई बछिया को नहीं उठाया गया तो नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शिकायत की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *