उज्जैन के तराना में विहिप नेता पर जानलेवा हमला, गुस्साए लोगों ने की तोडफ़ोड़

समृद्धि न्यूज। उज्जैन जिले से 50 किलोमीटर दूर स्थित तराना थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम जमकर बवाल मचा। विहिप विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पर जानलेवा हमले से नाराज सर्व हिंदू समाज के लोगों ने थाने के बाहर जमकर बवाल काटा। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार रात एक विश्व हिंदू परिषद के एक नेता की पिटाई से पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विहिप के नेता पर हमले से नाराज हिंदूवादी संगठन के लोगों ने थाने के बाहर जमकर बवाल काटा है। गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव किया और दुकानों के साथ ही वाहनों में तोडफ़ोड़ करते हुए आगजनी कर दी। मामला उज्जैन जिले के तराना तहसील क्षेत्र का है। तलाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर पर गुरुवार की शाम को 10-15 लोगों ने हमला कर दिया। सोहेल पर हमला करने वाले दूसरे समुदाय के लोग बताए जा रहे हैं। पिटाई से सोहेल की हालत गंभीर है। आनन-फानन में उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोहेल ठाकुर पर हमले की जानकारी लगते ही सर्व हिंदू समाज ने विरोध पर उतर आया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति कुछ ऐसी बनी कि लोगों ने शहर बंद का ऐलान कर दिया। साथ ही कुछ बसों में तोडफ़ोड़ भी की। इस बवाल की जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *