डालमियां सीमेंट की तरफ से डीलरों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में डालमिया सीमेंट की तरफ से डीलर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के उच्च अधिकारी गुफरान अहमद ने कंपनी के भविष्य में आने वाली उत्पादन एवं सीमेंट की अन्य विशेषताओं के बारे में बताया। मीटिंग में फर्रुखाबाद एवं मैनपुरी जिले के सेल्स प्रोपराइटर एवम सीएफ प्रभात मिश्रा उपस्थित रहे। कंपनी की तरफ से टेक्निकल हेड विपिन त्यागी, एरिया मैनेजर संदीप सिंह एवं टेक्निकल अधिकारी सत्येंद्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे। कंपनी के जनरल मैनेजर गुफरान अहमद ने कहा कि कंपनी की वर्तमान उत्पादन क्षमता 4.9 मिलियन है तथा सन 2027 तक 75 मिलियन टन हो जाएगी। डालमिया सीमेंट उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी सीमेंट क्षमता रखने वाली एकमात्र कंपनी है एवं डालमिया सीमेंट की क्वालिटी अन्य सीमेंट से बेहतर है। उत्तर प्रदेश के टेक्निकल हेड विपिन त्यागी ने सीमेंट की गुणवत्ता के बारे में बताया एवं कौन सा सीमेंट बेहतर है उसकी पहचान कैसे करें एवं कौन सा ब्रांड मकान बनाने के लिए अच्छा है। डालमिया सीमेंट दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला सीमेंट है यह 85 साल पुरानी कंपनी है। कंपनी की तरफ से हर्ष सक्सेना, देवेंद्र शुक्ला, दीपक मिश्रा, बाल गोविंद शुक्ला, अक्षम सिंह, संजीव कनौजिया, विश्व दीपक गुप्ता सहित आधा सैकड़ा लोगों को सम्मानित किया गया। प्रसिमत मिश्रा, दीपक मिश्रा, हर्षित सक्सेना, सौरभ अवस्थी, राहुल शुक्ला, देवेश सहित जिले भर के डीलर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *