कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव मोती नगला निवासी भूरे यादव उम्र 56 वर्षीय पुत्र नत्थूलाल जो की पूर्व प्रधान हैं। बुधवार को वह घरेलू सामान लेने के लिए कायमगंज आये थे। सामान लेकर वापस घर लौटते समय जैसे ही वह सिनौली रोड बुढिय़ा पुल के पास पानी में डूब गये। दूसरा साथी निकल आया, लेकिन पूर्व प्रधान का कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुॅचे उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह, कानूनगो जगदीश यादव, क्षेत्रीय लेखपाल आशीष वर्मा, दीपक कुमार, ग्राम प्रधान अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पूर्व प्रधान को निकाल लिया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
