चुनार। कोतवाली क्षेत्र के भेड़ी गांव स्थित बंधी में डूबने से मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शव स्वजनों को सौप दिया। कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया की भेड़ी के रहने वाले मोहित का 15 वर्षीय पुत्र सोनू मानसिक रूप से परेशान था और दिन भर गांव में घुमा करता था। सोमवार की शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन शुरू किया। गांव के बाहर स्थित बंधी के किनारे उसके कपड़े मिलने पर आशंका हुई। जिसके बाद खोज बिन किया गया सोनू का शव भी बंधी में ही उतराया मिला। जिस पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को शौप दिया । घटना के बाद घरवालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
