*परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली के निकट लगाया जाम
*मुकदमा दर्ज करने व पैनल से पोस्टमार्ट कराने की उठायी मांग
*सीओ के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर से मजदूरी के लिए बुलाकर ले गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस की इस कार्यवाही से गुस्सायें परिजनों ने शव को कोतवाली के निकट रखकर पैनल से पोस्टमार्टम कराये जाने के लिए जाम लगा दिया। जानकारी होने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कोतवाल फतेहगढ़ सचिन कुमार ने पहुंचकर परिजनों को समझाया। तब जाकर परिजनों ने जाम खोला। पुलिस ने शव का दोबारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने मोहल्ले के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला टिलिया ग्वालटोली निवासी विवेक उर्फ आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसका बिसरा सुरक्षित किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका। पुलिस की इस कार्यवाही से गुस्साये परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली के निकट शव रखकर जाम लगा दिया और हत्या का मुकदमा दर्ज करने व पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौके पहुंच गये और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद गुस्सायें परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हुई। वहीं मृतक के भाई अनिल कुमार पुत्र मोर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें दर्शाया कि मोहल्ले के रजत पुत्र सियाराम, कमलेश पुत्र मेघनाथ, राजा पुत्र मल्लू4 अपै्रल को भाई विवेक को काम कराने के लिए बुला ले गये थे। 6 अपै्रल को रजत ने फोन किया कि विवेक की हालत खराब है, उसे मसेनी स्थित एक अस्पताल ले जा रहे हैं। उसके बाद राजा ने एक स्कूल के पास बुलाया। जहां मेरा भाई ओमनी कार में पड़ा था। जिसे उपचार के लिए लोहिया लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
