हलिया (मिर्ज़ापुर): प्राथमिक विद्यालय बरौंधा प्रथम में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षिका पूनम पाण्डेय 40 की शनिवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा सहित स्वजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पूनम पाण्डेय अपनी पुत्री रागिनी 16 के साथ शनिवार को राखी बांधने के लिए अपने मायके प्रयागराज जनपद के बाद खजुरी गांव गई थीं। राखी बांधकर सायं पांच बजे के करीब घर वापस लौट रही थी कि कोरांव थाना क्षेत्र के छड़गड़ा चौराहे के पास तेज रफ्तार में आ रही आर्टिका से पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे पूनम के सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते सयम बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पूनम के पति रमेश कुमार पाण्डेय सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं सहायक शिक्षिका के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं दुर्घटना की सूचना पर अतरैलाराजा के प्रधान डा• महा नरायण भारती माजसेवी लक्षिमन चौरसिया अशोक अशोक मिश्रा अनीता मौर्या संतोष कुमार मिश्र ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए संवेदना व्यक्त की है।
