मेला देखने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत,साथी गम्भीर

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। औरास थानाक्षेत्र अंतर्गत बड़ादेव गांव के पास दो बाइक गड्ढे में स्लिप होकर गिरने से बाइक सवार तीन युवकों की गिरकर मौत हो गई। वहीं, तीसरे युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 बाइक से चारों युवक काफी तेजी से जा रहे थे। अंडरपास के पास सर्विस रोड पर अक्सर पानी भरा रहने से रोड खराब हो चुकी है। पानी सूखा हुआ है जिससे वहां गड्ढे दिखने लगे हैं। इन्हीं में दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और वे आपस में टकराकर गिर गईं।
ग्रामीणों ने घटना देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तीनों युवकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, घायल शनि को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ में एक युवक की 6 दिन बाद बारात जानी थी, उसकी हादसे में मौत हो गई। साथ में उसके 2 दोस्तों की भी जान चली गई। युवक शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। हादसे से पहले उसने शेरवानी, शादी का जोड़ा खरीदकर घर में रखा था।

उसके बाद तीन दोस्तों के साथ उन्नाव बनारसी मेला देखने बाइक से निकल गया। चारों दोस्त दो बाइक से जा रहे थे। मेला ग्राउंड से 10 किलोमीटर पहले सड़क के गड्ढे में दोनों की बाइक एकसाथ स्लिप हुईं और दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत युवकों में। जनपद लखनऊ के दुबग्गा जेहटा गांव निवासी धीरेंद्र यादव (28), मोहित गौतम (24) और मोनू कश्यप (18) के रूप में हुई। घायल युवक गांव का ही शनि है। मृतक मोहित की इसी महीने शादी होने वाली थी। 3 दिन पहले तिलक चढ़ा था।

13 नवंबर को बारात जानी थी। शुक्रवार से 6 दिन की एक रस्म (छटिया) शुरू होने वाली थी। उसकी मौत की खबर सुन मंगेतर भी अंतिम दर्शन करने आई।
जेहटा गांव में एक साथ तीन युवकों के शव पहुंचे। जिसे देख परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *