घायल को बाहर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

मृतक के भाई ने पिकअप चालक के खिलाफ दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के लिए बाहर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। जिससे पजिनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला मना निवासी श्यामपाल सिंह शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे अपने गांव के ही निवासी जयहिंदर सिंह के साथ बाइक से नवाबगंज से घर जा रहे थे। गांव हरदुआ के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप के चालक ने श्यामपाल सिंह की बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से श्यामपाल सिंह व जयहिंदर सिंह सडक़ पर गिरकर घायल हो गए थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुचे परिजनों ने घायल श्यामपाल सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया था। सीएचसी पर मौजूद अधीक्षक डॉ0 लोकेश शर्मा ने घायल श्यामपाल सिंह की हालत गंभीर देख उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में श्यामपाल सिंह की मौत हो गई। परिजन श्यामपाल सिंह के शव को घर ले आए। शव घर पहुंचते ही परिजन चीखपुकार करने लगे। शनिवार मृतक के भाई बृजमोहन सिंह ने पुलिस को पिकअप के चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसआई रमाशंकर पांचाल ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *