लखनऊ, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल छुट्टी पर चले गए हैं। एपीसी दीपक कुमार को सीएस का चार्ज दिया गया है। गोयल मेडिकल लीव पर छुट्टी पर गए हैं। शशि प्रकाश गोयल, जो पिछले आठ वर्षों से मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, अपनी कुशल कार्यशैली और रणनीतिक समन्वय के लिए जाने जाते हैं, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एसपी गोयल स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली गए हैं। विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि उनका हृदय रोग की कुछ समस्या हुई है, इस वजह से अगले 7 दिन तक वे दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेंगे, इस दौरान अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे।
