गंगा में कटान जारी, बच्चा बाबा आश्रम से हटायीं गयीं सात झोपडिय़ां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पर लगे श्री रामनगरिया मेले में गंगा नदी का कटान जारी है। पिछले तीन दिनों से हो रहे इस कटान के कारण बच्चा बाबा के आश्रम से सात अस्थायी झोपडिय़ां हटानी पड़ी हैं। पांचाल घाट पर हजारों की संख्या में संत और श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं।
दुर्वासा ऋषि आश्रम के ठीक सामने गंगा बीते तीन दिनों से लगातार कटान कर रही है। गंगा पुत्रों के अनुसार नदी ने लगभग एक मीटर तक कटान किया है। कटान के कारण कल्पवासियों को असुविधा न हो, इसके लिए गंगा पुत्रों ने घाटों को दुरुस्त किया है। बच्चा बाबा के आश्रम में बड़ी संख्या में कल्पवासियों के लिए राउटी लगी थीं। जिनमें से सात को सुरक्षा की दृष्टि से हटाना पड़ा है। बच्चा बाबा ने बताया कि कटान तेजी से हो रहा है। जिसके चलते राउटी हटाई गई हैं। गंगा पुत्र रामनिवास ने भी पुष्टि की कि पिछले तीन दिनों से कटान जारी है और गंगा की धार इसी ओर बढ़ रही है। घाट को सुरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा पुत्र ने बताया कटान होने के कारण यहां नया घाट बनाना पड़ा है। ऐसे में पहले ट्रैक्टर चलवाना पड़ा। बताया घाट पर श्रद्धालु आरती करने आते हैं। ऐसे में दिक्कत होती है। इसी को लेकर इसको दुरुस्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *