दिल्ली कार ब्लास्ट: कांग्रेसियों ने कैंडिल जलाकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। देश राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की भीषण घटना ने एक बार फिर देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्दोष नागरिकों की दर्दनाक मृत्यु पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकसभा का आयोजन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार घुमना स्थित सुभाष गेट पर कैंडिल जलाकर राजधानी दिल्ली लाल किला पर हुए कार ब्लास्ट में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेसी पुन्नी शुक्ला, वरुण त्रिपाठी, अंकुर मिश्रा, हिलाल शफीकी, अम्मार अली, शिवाशीष तिवारी, आसिफ खान, धर्मेंद्र शाक्य, ज़ुबैर अहमद, आदि मिश्रा, तन्मय मिश्रा, अतुल, अंकित पाठक, अतीक सलमानी, वैभव मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *