दिल्ली- हरियाणा व पंजाब गर्मी से बेहाल होने वाले, UP में बारिश-आंधी

उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 19 मार्च से एक नया मगर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम बदल सकता है। दूसरी ओर ओडिशा में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और राज्य के अधिकतर इलाके लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 31 मार्च के बीच दिल्ली समेत हरियाणा और पंजाब के अधिकतर इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार कर सकता है। दिल्ली में 19 से 21 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम में बदलाव का नजारा फिर से देखने को मिलेगा. मार्च में होली से पहले दिल्ली-एनसीआर, यूपी में बादल छाने और बारिश होने से मौसम सुहाना रहा. अब दिल्ली के मौसम में तब्दीली आने वाली है. दो दिन यानी बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा और आसमान साफ होने से गर्मी बढ़ जाएगी. इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर स्थिति में आने लगा है. इसके कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से बादलों की आवाजाही बंद हो जाएगी और आसमान साफ होने से गर्मी का सिलसिला शुरू हो जाएगा. लेकिन इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है. मौसम विभाग की ओर से 21 और 22 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिशकी आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना में तापमान बढ़ने से गर्मी चरम पर पहुंच जाएगी.

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के लोगगर्मी बर्दाश्त करने के लिए तैयार हो जाएं. दो दिन बाद यानी 21 मार्च से मौसम बदलने वाला है. आसमान साफ हो जाएगा और तेज धूप पड़ने लगेगी. इससे राहत पाने के लिए लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में21 मार्च को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. यह बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जो 24 मार्च को न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

कई राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और पूर्वी भारत में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बंगाल की खाड़ी से हवा के संगम के कारण कई राज्यों का मौसम बदल जाएगा. उसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. इनमें 20-22 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 21 और 22 मार्च को बिहार में, 19-22 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 20 और 21 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

उत्तर पूर्वी और मध्यभारत में  तूफान के साथ बारिश के आसार

उत्तर-पूर्वी भारत के निचले स्तरों पर हवाओं के आपस में मिलने के कारण 19 से 23 मार्च के दौरान उत्तर पूर्वी और मध्य भारत में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। खासतौर पर 20 और 21 मार्च को इस मौसमी गतिविधि के और तेज होने का पूर्वानुमान है। 20 और 21 मार्च को पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का अंदेशा जताया गया है।

असम और अरुणाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार

असम और उसके आसपास के इलाकों के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। इस वजह से 18 मार्च से लेकर अगले एक हफ्ते के दौरान अरुणाचल प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *