समृद्धि न्यूज। भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस एफआईआर में कई गंभीर आरोप लगा रही है। बताया जा रहा है कि उनकी पुलिस के साथ काफी देर तक हाथापाई भी हुई। पहले चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और फिर सभी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर क्यों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को AI Summit के अंदर Compromised PM के खिलाफ आवाज़ उठाने की जरूरत पड़ी?
जिस देश का मीडिया, सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही compromised हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज़ उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है?
सड़कों पर… pic.twitter.com/lBMDw3ux7H
— Indian Youth Congress (@IYC) February 20, 2026
पुलिस अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्हें भारत मंडपम के अलग-अलग मंडपों में प्रदर्शन करते देखा गया। अधिकारियों के अनुसार कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री समझौताग्रस्त हैं जैसे नारे लगाए। सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया। यह उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सरकारी अधिकारियों, उद्योग के नेताओं और विदेशी प्रतिनिधियों की भागीदारी वाला था। टी शर्ट पर इंडिया-यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए अपनी टी शर्ट उतार दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहुल गांधी जी ने आज इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस से AI Summit में जो प्रोटेस्ट करवाया, उसमें विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारकर किया गया यह 'नंगा नाच' बेहद शर्मनाक है।
प्रोटेस्ट करना एक अलग बात है। मगर ऐसा प्रोटेस्ट जिसमें अपने देश को छोटा पेश किया जा रहा हो, अपने देश की छवि को… pic.twitter.com/Z4vr9laXzI
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) February 20, 2026
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि भी शामिल हैं, घटना के बाद पुलिस ने पूरे परिसर की सुरक्षा और कड़ी करने की बात कही है। डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला के मुताबिक ये मामला दोपहर करीब 12:30 बजे का है।् इन लोगों ने क्यूआईर कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर ये लोग अंदर आ आए। इन्होंने स्वेटर व जैकेट पहनी हुई थी, बाद में इन्होंने हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर व जैकेट उतारी।
National Shame
At a time when India is hosting a prestigious global AI Summit, showcasing its innovation and leadership in technology, the Congress party chose disruption over dignity.
Under the leadership of Rahul Gandhi, Congress workers went topless and created a ruckus at… pic.twitter.com/90a9BUURkV
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) February 20, 2026
इसके बाद प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के लोग थे। इनमें बिहार से 35 वर्षीय कृष्णा हैं, जो कि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। बिहार से 33 वर्षीय कुंदन यादव जो कि प्रदेश सचिव हैं। उत्तर प्रदेश से अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं व महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं।
