नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मासूमों का सौदा करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली में बच्चों को चोरी कर बेंचने गैंग के 1२ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 6 मासूमों को सुरक्षित छुड़ाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गैंग दिल्ली और आसपास के राज्यों में सक्रिय था और नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था। गिरोह के निशाने पर ज़्यादातर गऱीब परिवार और अस्पतालों में नवजात बच्चों के माता-पिता होते थे। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है और पुलिस अब इस मामले में और गहनता से जांच कर रही है, ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके। इससे पहले कर्नाटक के उडुपी जिले से पुलिस ने एक नवजात बच्ची की अवैध बिक्री में कथित संलिप्तता के आरोप में एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली में बच्चा चोरी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। मॉड्यूल का आकार और संरचना कितनी बड़ी है, ये पुलिस जांच का विषय है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह गिरोह संगठित और अंतरराज्यीय स्तर पर काम करते हैं। इनका नेटवर्क दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों तक फैला हुआ है। इन गिरोहों में आमतौर पर कुछ मुख्य सदस्य होते हैं, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल होते हैं और ये लोग सुनियोजित तरीके से बच्चों को चुराकर बेचने का काम करते हैं।
