दिल्ली: 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

समृद्धि न्यूज। दिल्ली में शुक्रवार सुबह-सुबह 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार सुबह बम होने की सूचना मिली। सूचना ई-मेल के जरिए प्रात: 4:55 बजे मिली।

Richmondd Global School in the Paschim Vihar area of Delhi receives bomb threat. Fire department and Delhi police on the spot: Delhi Fire Service

राजधानी दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को शुक्रवार को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक स्कूल में बम का धमकी भरा मेल मिला है। वहीं मेल की सूचना मिलते की फायर विभाग और दिल्ली पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। यहां तलाशी अभियान जारी है। इसके अलावा दिल्ली के ही रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल में भी एक धमकी भरा मेल आया है। इसकी सूचना मिलते ही दमकल और बॉम स्कॉड की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्कूल में तलाशी अभियान जारी है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को भी बम की धमकी मिली है। पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार सुबह बम होने की सूचना मिली। सूचना ई-मेल के जरिए तडक़े 4:55 बजे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता, और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। स्कूल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। तलाशी अभियान के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश की इजाजत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *