
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बरगदिया घाट गंगा जी के किनारे सीताराम का प्राचीन मंदिर को अवैध कब्जा करने के प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। प्राचीन हनुमान मंदिर भोलेपुर नगला दीना में स्थित है। दोनों मंदिर प्रबंधन व पूजा की व्यवस्था स्व0 महंत अबध बिहारी दास द्वारा की जाती थी। अबध बिहारी दास बरगदिया घाट स्थित सीताराम मंदिर में ही निवास करते थे। उनका स्वर्गवास हो जाने के उपरान्त परम्परा के अनुसार अबध बिहारी दास के स्थान पर दोनों मंदिरों की देखभाल प्रबंधन कर रहा है। हनुमान मंदिर की देखभाल बालक दास के माध्यम से करायी जा रही थी। बालक दास का पिछले ७अक्टूबर को स्वर्गवास हो गया। उनके अंतिम संस्कार के बाद बरगदिया घाट मंदिर पर अराजकतत्व अवैध रुप से कब्जा करना चाहते है। शराबी, अराजकतत्व हनुमान मंदिर कार्य प्रबंधन में बाधा डाल रहे है। बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। श्याम सुंदर दास ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन सौंपा और मंदिर से अवैध कब्जा का प्रयास करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है।

