कांगे्रसी अम्मार अली व अंकुर मिश्रा मिले थानाध्यक्ष
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अम्मार अली जैदी एव कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा व युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा और मोबिन अंसारी ने थानाध्यक्ष कादरी गेट से मुलाकात कर दो दिन पूर्व मेला राम नगरिया में घटना को लेकर वार्ता की। पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में वाहन स्टैण्ड मालिक द्वारा युवक कांग्रेस कन्नौज जिलाध्यक्ष अम्बुज शुक्ला व उसके साथी के साथ मारपीट करने की जानकारी दी और कार्यवाही करने की मांग की। घटना का अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया है। जिसके लिए कादरीगेट थानाध्यक्ष से मुलाकात कर अवगत कराया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर कार्यवाही होगी।

