हिन्दू सेना ने नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश महामंत्री शिवम त्रिपाठी व युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा गया। बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर मजिस्टे्रट को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि ब्लाक बढ़पुर की ग्राम पंचायत माधौपुर में तत्कालीन प्रधान मंूगालाल एवं सचिव नृपेन्द्र शर्मा द्वारा मंदिर प्रांगण में सचिवालय बनवा दिया गया एवं वहीं दूसरे मंदिर को क्षतिग्रस्त कराकरा सार्वजनिक शौचालय बनवा दिया गया है। हिन्दू सेना ने मांग की कि जांच कराकर मंदिर की जमीन एक महीने के अन्दर मुक्त करायी जाये। एक महीने के अंदर कार्य नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर सुरभि सिंह, मयंक राठौर, केशव, रजत गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो एफआरडीपी ३
मंदिर की जमीन पर बना सचिवालय व शौचालय हटाने की मांग
