फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों से जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए पीडि़त ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंकर कार्यवाही की मांग की।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम खजुरी निवासी सुनील पुत्र लल्लू सिंह ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा कि उसने मोहम्मदाबाद से संकिसा जाने वाले मार्ग पर 0.1620 हे0 का बैनाम होसियार सिंह से कराया था। जिस पर रोहिला निवासी डा0 अंगद सिंह पुत्र सियाराम ने अपनी दबंगई के बल पर मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया। पीडि़त ने जब कब्जा करने से मना किया तो अंगद सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि जबरदस्ती तुझसे बैनामा करा लेगे और कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता। पीडि़त ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने व दबंग माफिया पर कार्यवाही की मांग की।
दबंग से जमीन कब्जा मुक्त कराने की डीएम से मांग.
