
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वन विभाग द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे को रोककर जमीनों की हदे खुलवाने तथा दबंगों द्वारा की गई अवैध कब्जा जमीनों को मुक्त कराने की ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मांग की।
थाना कम्पिल चंगामई के ग्रामीणों ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि समस्त ग्रामवासियों की भूमिधरी जमीने है। जिस पर वन विभाग द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि हम लोगों की जमीनों की हदे खुलवा दी जाये और वन विभाग अपनी जमीन पर अधिकार करें। इसके साथ ही जिन लोगों के नाम जमीनें है उस पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग व अवैध कब्जेदारों से जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। दिये गये शिकायती पत्र पर शिवरतन शाक्य, मदन लाल, हुकुम सिंह, गंगा सिंह, पेशकार, नंदकिशोर, सोरनसिंह, खुशीराम, बुधपाल, होरीलाल, रामप्रकाश, जगदीश, प्रेमशंकर, रघुवीर, ग्रीशचन्द्र, रामसिंह, बहोरन, अरविन्द कुमार, प्रेमसिंह, रामनिवास, लेखपाल, मौजीलाल आदि ग्रामीणों के नाम शामिल है।
