फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने शहर की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि जनपद माँ गंगा की गोद में बसने वाला वह शहर है। जिसमें हर गली, हर मोहल्ले में भगवान भोलेनाथ के प्राचीनतम शिवालय है, इसलिये जनपद को अपरा काशी के नाम से भी जाना जाता है। मेरे लिये ही नहीं बल्कि ऐसे शहर में रहना हर शहरवासी के लिये गर्व की बात है, लेकिन मुझे दु:ख इस बात का है कि एक ऐसा भाजपा जो हमेशा धर्म के नाम के नाम पर राजनीति करती है उस राजनीतिक दल की नगर पालिका अध्यक्षा होने के बावजूद शिकायत करनी पड़ रही है। नगर के पाण्डवेश्वर नाथ शिवालय समेत सभी बड़े मन्दिरों से चढ़े हुये फूल, बेल पत्री व अन्य पूजा सामग्री को उन्हीं कूड़े के ट्रैक्टरों में नगर पालिका द्वारा भरा जाता है, जिनमें पहले से गंदा कीचड़ का कूड़ा भरा होता है, भगवान पर चढ़े हुये उन फूल व अन्य सामान को ट्राली में भरकर जहां कूड़ा फेंका जाता है वहीं पर यह सामग्री भी फंेक दी जाती है। मन्दिरों में चढ़े हुये फूल व सामग्री को नगर पालिकां द्वारा कम से कम साफ पानी से घुली ट्राली में भरा जाये व उसे मां गंगा के घाट के किनारे गड्ढा करके उसमें डलवाया जाये, या फिर उसे माँ गंगा में प्रवाहित कर दिया जाये। चढ़े हुये फूल पत्तियों के प्रवाहित होने से मां गंगा कमी मैली नहीं होती, बल्कि माँ गंगा की गोद में पलने वाले जलीय जीव जन्तुओं का कुछ समय बाद वह फूल-पत्तियां भोजन हो जाते हैं। शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर खुर्शीद अहमद, बंटी भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।
शिव मंदिर में चढऩे वाले फूल पत्ती को कचरे में न फेंकने की मांग
