ऐसे कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति से हो रहा खिलवाड़: अंकित गुप्ता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नव वर्ष के उपलक्ष्य में बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में नाइट क्लब पार्टी के आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता सनातन धर्म व हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जिसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री अंकित गुप्ता ने साथियों के साथ कलेक्टे्रट पहुंचकर जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर नाइट क्लब कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
दिये गये ज्ञापन में दर्शाया गया कि फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर बढ़पुर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आगामी 31 दिसंबर नव वर्ष के उपलक्ष में एक नाइट क्लब पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जो कि हमारे सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाएगी। जनपद में दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर कोई भी नाइट क्लब प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति पर संचालित नहीं है फिर मधुर मिलन गेस्ट हाउस संचालक 31 दिसंबर की रात्रि को 500 प्रति युवक-युवतियों से टिकट के रूप में लेकर इस नाइट क्लब पार्टी का संचालन करने की योजना बना रहे हैं। नाइट क्लब पार्टी से यातायात व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो धर्म विरुद्ध है। पांचाल नगर की धरती पर इस तरह के नाइट क्लब कार्यक्रम जोकि साफ तौर पर सनातन धर्म को आघात पहुंचाने के बराबर है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रात्रि में 10 बजे के बाद डीजे बजाना भी बैन है, उसके बाद भी मधुर मिलन गेस्ट हाउस कार्यक्रम करा रहा है एवं शहर में 31 दिसंबर की रात्रि में फुल डीजे नाइट क्लब पार्टी का आयोजन होगा। जो की शासन की मंशा के अनुरुप बिल्कुल नहीं है। कार्यक्रम पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की गई है।
नव वर्ष पर नाइट क्लब कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की मांग
