फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की सेन्ट्रल जेल पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। फतेहगढ़ मण्डल के पूर्व नगर महामंत्री शिवम दुबे ने मांग की है कि अटल बिहारी बाजपेयी ने सर्व समाज के साथ गरीब, असहायों की आवाज को बुलंद किया था। उनकी अनुभूति होनी चाहिए। नगर के लोग उनकी प्रतिमा लगाये जाने की मांग करते है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, पूर्व फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, सभासद सुनीता बाजपेयी, सभासद अनिल कुमार तिवारी, भाजयुमो के पूर्व नगर महामंत्री शिवम दुबे सहित बड़ी संख्या में प्रतिमा लगवाने की मांग उठायी गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा लगवाने की मांग
