मुस्लिम महासंघ की बैठक में सलमान खुर्शीद को प्रत्याशी बनाये जाने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ स्थित सिविल लाइन स्थित बाबर खां के आवास पर मुस्लिम महासंघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कांगे्रस का आलाकमान गठबंधन की स्थिति अतिशीघ्र साफ करें। सभी ने एकराय होकर सपा मुखिया से पुर्नजोर मांग की है कि इंडिया गठबंधन की ओर से सलमान खुर्शीद को प्रत्याशी घोषित किया जाये। अध्यक्षता हाफिज अब्दुल हफीज ने की। संचालन रिजवान अहमद ताज ने किया। तारिक वसीर ने कहा कि सपा मुखिया से मांग है कि इस फैसले पर पुन: विचार विमर्श करें। वसीमुजा खान ने कहा कि सलमान खुर्शीद को गठबंधन का प्रत्याशी बनाया जाये। इस मौके पर मोहम्मद खालिद, हाफिज साहिल, हाफिज शाने आलम, मौलाना शकील, सत्येन्त्र शाक्य, सचिन जाटव, महेश जाटव, अलीम अब्बासी, मिर्जा नासिर, मनोज लोधी, रेहान अहमद, सैयद मेराज अली, रफीकुल अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *