
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद फर्रुखाबाद के यात्रीगणों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक इज्जत नगर बरेली को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि गाड़ी संख्या-१४७२४ कालिंदी एक्सप्रेस ०५ अगस्त से प्रयागराज चलायी जा रही है। गाड़ी चलने से कासगंज से फर्रुखाबाद के रास्ते शिकोहाबाद तक जाने वाली सवारियां गाड़ी संख्या-५४२० से आने वाले यात्रियों को कानपुर की ओर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कानपुर की ओर जाने वाले मरीज व अधिवक्तागण व कन्नौज डियूटी जाने वाले यात्री एवं आम जनमानस को काफी परेशानियों एवं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर कोई लिंक ट्रेन नहीं है। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर की ओर जाने वाले उसी दिन यात्री वापस नहीं हो पाते हैं। इसलिए कासगंज से कानपुर की ओर सीधी ट्रेन चलाये जाने की आवश्यकता है। कानपुर से कासगंज के लिए सीधी एक ट्रेन चलायी जाये। जिससे यात्री आसानी से आ जा सकें और असुविधा का सामना न करना पड़े। इस संबंध में शीघ्र ट्रेन चलाये जाने की मांग की है। इस मौके पर एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों ने हस्ताक्षर कर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
