फर्रुखाबाद विकास के जिलाध्यक्ष ने रेल मंत्री को भेजा पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा भईयन ने सांसद मुकेश राजपूत प्रेषित पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैभव को भेजा है। मैनपुरी से आगरा तक चलने वाली ट्रेन संख्या 64624 व 64623 को मैनपुरी से बढ़ाकर फर्रुखाबाद तक किया जाये। साथ ही दूसरी ट्रेन इटावा से ग्वालियर होते हुए झांसी तक प्रतिदिन सवारी के लिए चलायी जा रही है। जिसकी संख्या 11903 व 11904 है। जो इटावा के स्थान पर मैनपुरी होते हुए फर्रुखाबाद तक चलायी जाये। साथ ही इटावा ग्वालियर के बीच चल रही मेमू ट्रेन संख्या 64633 व 64634 को भी फर्रुखाबाद तक चलाया जाये। यह ट्रेन आसानी से चल सकती है और रेलवे को विशेष व्यवस्था नहीं करनी होगी और आय कई गुना बढ़ जायेगी। जिससे जनपद वासियों को उसका लाभ मिलेगा। इन ट्रेनों के चलने से क्षेत्र की जनता को आने-जाने व व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
इटावा, झांसी, ग्वालियर की ट्रेनों को फर्रुखाबाद तक चलाने की मांग
