अलखिया मंदिर की सम्पत्ति को भू-माफियाओं से बचाने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अलखिया मंदिर कमालगंज की भूमि को भू-माफियाओं के नाम कुचक्र रचकर कर देने के मामले में मंदिर के महंत के शिष्य ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में सम्पत्ति को माफियाओं को बचाने व और कूटरचित साजिश करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
पीडि़त महंत हरगिरी नागा बाबा पंच दसनाम जूना अखाड़ा ने दिये गये शिकायती पत्र में कहा कि वह महंत सोमवारगिरी थानापति का शिष्य है। महंत ने उसे अलखिया बाबा आश्रम नगला दाउद में मंदिर में पूजा करने और कृषि योग भूमि का स्वामित्व दिया था। भू-माफियाओं ने राजस्व विभाग से साजिश करके भूमि को हड़पने के उद्देश्य से दबंग भू-माफियाओं व अपराधियों के नाम से लिखवा दिया। हेरफेर करके पीडि़त को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। विपक्षियों ने अपराधिक कृत्य किया है। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिये गये, लेकिन किसी के प्रति कोई मुकदमा नहीं पंजीकृत किया गया। भू-माफियाओं पर हत्या जैसे कई आरोप है। इनके विरुद्ध थाना एवं पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत की गई, लेकिन मुकदमा आज तक दर्ज नहीं हुआ। महंत हरिगिरी ने तहसीलदार पर आरोप लगाया कि वे चालान कर देने की धमकी देती है। महंत ने जिलाधिकारी से मांग की कि मामले को संज्ञान में लेकर साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करें, ताकि धार्मिक स्थल को भू-माफियाओं से बचाया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *