
कायमगंज विधानसभा में बूथ व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा कायमगंज में वूथ स्तर को लेकर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में बूथ और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा कायमगंज के सभी बूथ अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्षों को बुलाकर अपना-अपना बूथ मजबूत करने व कम से कम ५० वोट बढ़वाने का कार्य दिया गया। हर एक बूथ अध्यक्ष हर एक सेक्टर अपने बूथों को मजबूत करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव में फर्रुखाबाद से दिल्ली भेजने का काम हम समाजवादी लोग करेंगे और भ्रष्ट सरकार भारतीय जनता पार्टी के बेईमान लोगों को हटाना है और देश को बचाना है। क्योंकि लोकतंत्र खतरे में है। हम सब का रोजगार छीन लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राज में युवा बेरोजगार हो गया, किसी को अपनी फसल का दम नहीं मिल पा रहा, डीजल पेट्रोल पर महंगाई है। बेटियों के शोषण हो रहे हैं। अत्याचारी सरकार को हटाना है देश को बचाना है। इस मौके डॉ0 नवल किशोर शाक्य, रामशरण कठेरिया, उदयपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सोमेंद्र यादव, वीकेश यादव, सेक्टर व जोन प्रभारी विजय यादव, प्रेमचंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
