टॉपटेन बसपा नेता के बेसकीमती होटल का ध्वस्तीकरण शुरु

डीएम एसपी ने किया मौका मुआयना
कई जनपद की पुलिस को लगाया गया
अनुपम दुबे की पत्नी को नहीं घुसने दिया पुलिस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कानपुर मण्डल में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही डीएम एसपी की देखरेख में शुरु की गई। उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश आने की खबर से कुछ समय के लिए प्रशासन असमंजस की स्थिति में रहा, लेकिन जब किसी प्रकार का कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ तो कार्यवाही प्रारम्भ की गई और चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया और योगी के बुलडोजर ने बाहुबली टॉपटेन सूची में शामिल बसपा नेता के होटल को एक सिरे से ध्वस्त करना शुरु कर दिया।
आगरा जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने ठंडी सडक़ आकर यह दावा किया की उन्हें हाईकोर्ट से स्टे आदेश मिल गया है। लिहाजा उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। कुछ देर बाद ही नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय और अधिकतर पुलिस बल मौके से हट गया। जिसके बाद यह खबर आयी की प्रशासन को स्टे आदेश मिल गया है। लिहाजा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही बंद कर दी गयी है, लेकिन कुछ देर बाद ही जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार मौके गुरु शरणम् होटल स्थल पहुंचे और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आगे बढ़ाने को कहा। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने बताया कि उच्च न्यायालय स्थगति जैसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। लिहाजा अवैध होटल के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी है। पीछे की तरफ से जेसीबी ने पहले दीवार ध्वस्त की और फिर अंदर घुसकर एक कोने को गिराना शुरु किया। ४ मंजिल गुरुशरणम को गिराने के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सहित नगर पालिका के सभी कर्मचारी, राजस्व कर्मी, तहसीलदार, नगर मजिस्टे्रट, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। होटल को ध्वस्त करने के लिए तीन जेसीबी मशीन, एक हाईड्रील मशीन को लगाया गया। देर शाम तक एक कोने को ध्वस्त कर दिया गया था। अनुपम दुबे टॉपटेन की सूची में शामिल है। ४८ मुकदमे विचाराधीन बताये जा रहे है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे को फब्बारे के पास ही पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। उन्होंने कई अधिकारियों को फोन लगाये, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इससे पूर्व कई बार आदेश आया और प्रशासन ने तैयारी की, लेकिन कानूनी दाव पेंच के चलते पीछे हटना पड़ा, लेकिन इस बार जिला मजिस्टे्रट संजय कुमार सिंह के निर्देश पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।




ध्वस्तीकरण से पूर्व कर्मचारियों को रात्रि में दाखिल कराया
गया

फर्रुखाबाद। टॉपटेन कुख्यात अपराधी बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल गुरुशरणम के ध्वस्तीकरण के दौरान पूरे क्षेत्र की प्रशासन ने नाकाबंदी कर होटल वाले मार्ग को बैरियर लगाकर आवागमन के साथ-साथ दोनों ओर का बाजार बंद करा दिया। रविवार की रात को ही ध्वस्तीकरण में लगाये गये कर्मचारियों को होटल परिसर के अंदर ही दाखिल कर दिया गया और किसी को न तो बाहर जाने की अनुमति दी गई और न ही मोबाइल फोन का उपयोग करने की। लालगेट फब्बारे से लेकर आईटीआई चौराहा सांसद के आवास तक का आवागमन पूरी तरह से बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया और दोनों तरफ के बाजार को भी पूरी तरह रखा गया। इस एरिये में पडऩे वाले बैंक के कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करने के बाद प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को एक साथ इक_ा होने पर पुलिस की निगरानी में प्रवेश कराया गया और एक साथ ही बाहर आने की शर्त पर जाने की अनुमति दी गई। इस कार्यवाही को देखने के लिए लोग अपनी छतों चढ़ गये तो वहीं सडक़ के दोनों ओर लोग देखने का प्रयास करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *