- क्षेत्र के अधिकांश गांव में करीब एक माह से डेंगू, मलेरिया बुखार से पीड़ित है लोग
- मच्छर जनित लार्वा को मारने के लिए गांवों नहीं किया गया कोई छिड़काव
चुनार। मिर्जापुर। क्षेत्र में आई बाढ़ से गांवों में डेंगू , मलेरिया, टाइफाइड बुखार जैसे महामारी जोरो पर फैला हुआ है।विकास खंड सीखड़ एवं नरायनपुर के दर्जनों गांवों में इन दिनों मच्छरों आतंक फैला हुआ हैं, संबंधित विभागों एवं ग्राम पंचायत द्वारा गांवों में कोई छिड़काव नहीं कराए जाने से लोग डेंगू,मलेरिया, टाइफाइड जैसे बुखार कि चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सीखड़,लालपुर,लरछूट, मगरहा, मोईनुद्दीनपुर, बटौवा ,खानपुर,सोनवर्षा, आराजी लाइन सुल्तानपुर अदलपुरा,व नरायनपुर विकास खंड के जलालपुर माफी, बेला,धरमरपुर, बगही,गांगपुर, नकहरा,समसपुर, धरहरा एवं नगर पालिका क्षेत्र टम्मलगंज, बगरामगंज, सहित दर्जन भर गांव के लोग डेंगू आदि बुखार से पीड़ित हैं। जिससे लोगों का प्लेटलेट्स अचानक कम हो जा रहा है और लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने पर मजबूर हैं। उक्त मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश पटेल से बात नहीं हो पाई।वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ निलेश कुशवाहा ने बताया कि मच्छर जनित लार्वा को मारने के लिए प्रधान और आशा के बैंक के खाते में दस हजार रुपए भेजा गया है और ब्लाक मुख्यालय पर दवा भेज दी गई है। ग्राम प्रधान को दवा का छिड़काव कराना है।।
