दांत रोग विशेषज्ञ डॉ0 सचिन वोले नहीं हैं उपकरण
सीएमओ को कई बार लिख चुके हैं इस बावत पत्र
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शासन जहां एक तरफ जनता को बेहतर चिकित्सीय सुविधायें मुहैया कराने की बात कहकर अपनी वाहवाही लूट रही है, वहीं दूसरी ओर सीएचसी में दांत के मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिससे वह बैरंग घरों को वापस लौट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में मंगलवार को कई मरीज दांतों के आये। जिस पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ0 सचिन ने कहा कि हमारे पास सामान उपलब्ध नहीं है। इस पर कई मरीजों ने उन्हें खरीखोटी सुनाईं। डॉ0 सचिन ने बताया कि एक्सरे, डेन्टल चेयर काफी समय से खराब पड़ी है। इसके अलावा दांत निकालने के औजार, दांत भरने का सामान, दांतों की सफाई मशीन आदि उपकरण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कई बार वह सीएमओ को लिखकर दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
जिससे आने वाले मरीज बगैर उपचार कराये बैरंग वापस हो रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी में आये मरीजों के उपचार के लिए डा0 अमित ने मरीजों के गुलूकोज की बोतल लगाने के लिए तथा उनका उपचार शुरू करने के लिए फार्मासिस्ट, वार्डवॉय सहित ट्रेनिग पर आये लोगों को आवाज लगाई। जब कोई नहीं आया तो डाक्टर ने ट्रेनिग में आये लोगों को पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा अगर तुम लोग हमारे साथ नहीं रह सकते हो तो जाओ यहाँ से भाग जाओ, तभी कुछ लोग ट्रेनिग वाले लडक़े शुशांक, नवीन, मौसम अस्पताल से नाराज होकर अपने घर चले गये।
सीएचसी में दांतों के मरीजों का नहीं हो पा रहा उपचार
