फर्रूखाबाद समृद्धि न्यूज़। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कान्हा गोवंश आश्रय स्थल कमालगंज का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा गोवंश के लिये गौशाला में भरण पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को देख प्रशंसा व्यक्त की गयी। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा गाय माता का पूजन कर गौमाता को गुड चना का सेवन कराया गया।
इस अवसर पर विधायक अमृतपुर, विधायक सदर फर्रूखाबाद, विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, चैयरमेन कमालगंज, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
