
*भारी सुरक्षा व्यवस्था के रहे इंतजाम, सत्ता की दिखी हनक
*बजरंग दल पर टिप्पणी का कांगे्रस को भुगतना पड़ेगा खामियाजा: बृजेश पाठक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी की सदर नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुषमा गुप्ता के पक्ष में रोड शो निकालकर माहौल बनाने का काम किया। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उपमुख्यमंत्री के रोड शो ने भाजपा की एकजुटता साबित कर दी। विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के संयोजन में हुए पूरे रोड शो में सत्ता की हनक दिखायी देती रही। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैकड़ों गाडिय़ों का काफिला उसके आगे रथ पर सवार उपमुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सांसद मुकेश राजपूत, डा0 रजनी सरीन, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने जब जनता का अभिवादन किया तो जनता ने पुष्प वर्षा करके सकारात्मक उत्तर देने का काम किया। चिलचिलाती धूप में कमल खिलता दिखायी दिया।
अपराकाशी के नाम से विख्यात नगरी के ऐतिहासिक गुरुगांव देवी मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शुरु हुआ रोड शो बीबीगंज, मऊदरवाजा, भीकमपुरा, तिकोना, किराना बाजार, पक्कापुल, चौक, नेहरु रोड, घुमना, लाल सराय होता हुआ लाल दरवाजा स्थित फब्बारे पहुंचा। जहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आवाह्न किया कि भाजपा प्रत्याशी को जिताकर नगर के विकास का दरवाजा खोलने का काम करें। उन्होंने बजरंग दल पर कांगे्रस द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका परिणाम कांगे्रस को भविष्य भुगतना पड़ेगा। उन्होंने लाल दरवाजा फब्बारे की वाउन्ड्री पर खड़े होकर जनता को सम्बोधित किया। रास्ते में जगह-जगह पर डिप्टी सीएम का स्वागत किया गया। लोगों ने प्रत्याशी के पुत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रोड शो में महिला मोर्चा का उत्साह देखते ही बना। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, कोषाध्यक्ष प्रीती तिवारी, रचना अवस्थी, रजनी गुप्ता, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, ममता सक्सेना सहित अधिकांश महिला नेताओं ने भाजपा कलर के परिधान में रोड शो की शोभा बढ़ायी। भाजपा नेता विश्वास गुप्ता, मोहन अग्रवाल, आदेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर, चंदन सक्सेना, रमेश वर्मा, रजनीश, मिन्टू, शिवम दुबे, रामभरोसे चक, सुनील सक्सेना, संजू सक्सेना, हर्ष दिवाकर, राजेंद्र दिवाकर आदि बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं ने रोड शो में अपनी भागीदारी की। समेत बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं ने रोड शो में भागीदारी की।

*चिलचिलाती धूप भी नहीं कम कर सकी कार्यकर्ताओं का उत्साह
फर्रुखाबाद। चिलचिलाती धूप भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं कर सकी। खास तौर से महिला मोर्चा में विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा जब रोड शो शुरु हुआ तो भाजपाई कलर की बाढ़ जैसी आ गयी। रोड शो के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष जमकर गूंजे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय उपाध्यक्ष मीरा सिंह, जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, विधायक सदर की पत्नी अनीता द्विवेदी, रचना अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष रजनी तिवारी, ममता सक्सेना, रजनी गुप्ता, मदीना बेगम, सुमन राठौर, स्वेता दुबे, चित्रा अग्निहोत्री, रमला राठौर, विटान देवी, विटाना चौहान सहित महिलाओं ने करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने और घर-घर में कमल खिलाने की अपील की। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था साथ ही वह नारेबाजी भी कर रही थीं।

