उपमुख्यमंत्री ने जनपद के जयप्रकाश सिंह को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लखनऊ स्थित समाधान टावर में 3 व 4 अगस्त को मिक्सड मार्शल आर्ट्स एजीएम के समाधान टावर सेंटर में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनपद के मिक्सड मार्शल आटर््स के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही चेयरमैन मनीष शुक्ला व जनरल सेके्रेटरी अभिषेक मौर्या मौजूद रहे। 3 व 4 अगस्त को आयोजित हुई प्रतियोगिता में लखनऊ के रवोलेशन फिटनेस सेंटर में जज, रेफरी, कोच व खिलाडिय़ों का टे्रनिंग सेमिनार आयोजित हुआ। टे्रनिंग के बाद सेमिनार में शामिल लोगों की परीक्षा हुई। फर्रुखाबाद जनपद के आर्यन ने रेफरी व जयप्रकाश सिंह ने जज की परीक्षा पास की। परिणाम आने का दोनों को मिक्सड मार्शल आटर््स के जनरल सेके्रटरी अभिषेक मौर्या द्वारा पत्र दिया गया। प्रमाण पत्रों के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जज व रेफरीशिप करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले जज व रेफरी की परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलेगा। एजीएस के अंत में सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करने की बजह से जयप्रकाश सिंह को विशेष रुप से प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फर्रुखाबाद मिक्सड आर्ट्स के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही कोच की व्यवस्था कर परीक्षण शुरु कराया जायेगा और जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *