
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन परियोजना ट्राजिट हास्टल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ट्राजिट हास्टल के पास एक बड़ा हॉल एवं एक रसोई का निर्माण कार्य कराने हेतु प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि हास्टल में रहने वाले व्यक्ति अपने परिवार का छोटा-मोटा कार्यक्रम कर सके। निरीक्षण के दौरान सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, कार्यदायी संस्था आदि उपस्थित रहे।
