भाजपा नेता नीरज दीक्षित की शिकायत को उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

पर्यटन मंत्री को मंदिर जीर्णोद्वार व रास्ते का निर्माण कराने के लिए लिखा पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा नेता नीरज दीक्षित द्वारा की गयी शिकायत को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए पर्यटन मंत्री को जनपद एटा तहसील अलीगंज को जिरौलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर को जीर्णाेद्वार कराने के लिए पत्र लिखा है।
ज्ञात हो कि भाजपा नेता नीरज दीक्षित द्वारा कई बार शिकायत की गई थी। उप मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में दर्शाया था कि जिरौलिया में प्राचीन शिवमंदिर है जिस पर हर वर्ष सावन माह में कावडिय़ों द्वारा कावेंद्र यात्रा और शिय तेरस के दिन हर वर्ष विशाल मेले का आयोजन होता है। इसी रास्ते पर प्राइमरी पाठशाला एवं इन्टर कॉलेज भी हैं। जिस पर हजारों छात्र-छात्राओं का आना-जाना होता है। कच्चा मार्ग होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामवासियों व शिव भक्तों और स्कूल के छात्र छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
हम सभी भक्तगण शिवजी एवं सनातन धर्म को मानने वाले है। हम सभी को पूर्ण विश्वास एवं भरोसा है की इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही इस कार्य को कराने की मांग की थी। नीरज दीक्षित की शिकायत को संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्र पर्यटन मंत्री को जारी कर कहा कि कृपया नीरज दीक्षित, निवासी ग्राम जिरौलिया पोस्ट जैथरा तहसील अलीगंज, जनपद एटा के संलग्न पत्र का अवलोकन कर ग्राम जिरौलिया में स्थित प्राचीन शिवमंन्दिर के जीर्णोद्धार कराये। नीरज दीक्षित के संलग्न पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उक्त मन्दिर का जीर्णोद्धार तथा मन्दिर के सामने की सडक़ का जीर्णोद्धार कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *