उपमुख्यमंत्री 9 मई को करेंगे रोड-शो

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 9 मई को अपने चुनावी कार्यक्रम के भ्रमण के दौरान नगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो में भागीदारी करेंगे। यह जानकारी प्रभारी कार्यक्रम विभाग निकाय चुनाव एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह के हवाले मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों में होते हुए उपमुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन हैलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद वह गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचेंगे। जहां से भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता के लालगेट होने वाले रोड शो में भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व प्रत्याशी के पुत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *