केशव प्रसाद मौर्य की सभा के दौरान खाली पड़ी रही कुर्सियां
सपा, बसपा, कांगे्रस के लोग सबकुछ छीन लेना चाहते है: केशव प्रसाद मौर्य
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सांसद मुकेश राजपूत के नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिलेश के पिता की सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलवायी थी। आज वह मुख्तार की कब्र पर फातिया पढऩे जाते है। निमंत्रण देने के बावजूद भी राम के दर्शन करने के लिए उनके पास समय नहीं है। जिन्होंने राम का निमंत्रण ठुकराया है उनको जनता ठुकराने का काम करेगी। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटायी है। 80 करोड़ गरीबों को राशन फ्री दे रहे है। गुरुगांव देवी स्थित दो घंटा विलंब से पहुंचने के बावजूद भी सभा स्थल पर भीड़ कम रही। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा, कांगे्रस के लोग सबकुछ छीन लेना चाहते है। वह नहीं चाहते है कि किसानों को किसान निधि मिले। गरीबों को पक्के मकान मिले। आज किसान साल में तीन-तीन किस्ते दो-दो हजार की प्राप्त कर रहा है। मोदी सरकार में पाकिस्तानियों को घर के अंदर घुसकर मारने का काम किया है।
दो-दो बार सर्जिकल स्ट्राइक की है। सपा की सरकार में गुंडे और माफियाओं को सर्टिफिकेट दिये जाते थे। लोग सैफई तक सर्टिफिकेट लेने जाते थे। बिजली का ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर अखिलेश के गुंडों पर चढ़ावा चढ़ाया जाता था, तब ट्रांसफार्मर लगता था। आज ट्रांसफार्मर फुकने पर सीधे लगाया जाता है। १ रूपये में ८५ पैसा यह माफिया लोग खा जाते थे। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए मोदी ने कदम उठाया है। 400 पार फिर जीतेगें। उन्होंने कहा कि भगवान बौद्ध की धरती है, बाबा नीमकरोरी का तीर्थ स्थल है। आज हनुमान जी का जन्मोत्सव है। अखिलेश की पीडीए पर तंज कसा और कहा कि पांच-पांच लोग परिवार के चुनाव लड़ रहे है। पिछली बार मनोज लोकसभा चुनाव लड़े थे, उनके आने से भाजपा और भी मजबूत हुई है। मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि अपनी विधानसभा से 1 लाख पार वोट मिलेगा। सांसद मुकेश राजपूत ने फ्लाइओवर व मॉर्डन रेलवे स्टेशन का नाम लेकर विकास कराने की बात कही। संचालन डीएस राठौर ने किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, लोकसभा संयोजक शिवमहेश दुबे, विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, डा0 सुरभि, सत्यपाल सिंह, प्रांशुदत्त द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, कुलदीप गंगवार, अरविन्द प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, सुनील रावत, चेयरमैन शरद गंगवार, बॉबी गुप्ता, डा0 रजनी सरीन, मिथलेश अग्रवाल, मुकेश राठौर, विमल कटियार, विजय गुप्ता, अश्नील दिवाकर, हिमांशु गुप्ता, सुशील कटियार, उदय बाथम, अनिल कश्यप, श्याम सुंदर लल्ला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, मीरा सिंह, रजनी गुप्ता, मदीना बेगम, अनीता द्विवेदी, प्रधान हेमलता, चित्रा अग्निहोत्री आदि महिलायें मौजूद रही।
संजय चावला सहित दो दर्जन सपाई भाजपा में हुए शामिल
जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर को मंच पर मिली तरजीह
फर्रुखाबाद । सांसद मुकेश राजपूत की नामांकन सभा में भाग लेने आये प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच पर बैठे सभी नेताओं को तरजीह दी।साथ ही जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर को भी मंच पर बैठने का मौका मिला। केशव प्रसाद की सभा में सपा छोडक़र आये लोग शामिल हुए। अधिवक्ता व सपा नेता संजय चावला के साथ दो दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सिंधी महासभा के पूर्व अध्यक्ष व सपा के पूर्व नगर कोषाध्यक्ष संजय चावला ने गुरुगांव देवी मंदिर स्थित केशव प्रसाद मौर्य की सभा में सपा छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ रजीपुर निवासी अनुराग तिवारी, अतुल चौहान, नरेन्द्र विक्रम सिंह, अंशुमान सिंह, ईश्वरदास शिवानी, विनय चावला, सुनील तिवारी, मनोज बाथम, दयाशंकर वर्मा, उमेश वर्मा, हेमंत शिवानी, बृजेश कुमार बाल्मीकि, कमल यादव, सचिन मिश्रा, सुभाष पाल, सतेन्द्र यादव, चरनजीत कोहली, उदय भान सिंह, रिषव सक्सेना, कुलदीप ग्रोवर, शशांक पटवा, सुबोध वर्मा, सुधांशु श्रीवास्तव ने नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
