डिप्टी सीएम ने निरीक्षण कर दलित के घर किया जलपान.

  • जल जीवन मिशन योजना के तहत किया ओवरहेड टैंक का निरीक्षण।
  • अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दलितों को किया सम्मानित।
  • डिप्टी सीएम ने पानी पी कर दिया जल संरक्षण का संदेश।
    गुरसहायगंज, कन्नौज। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सबसे पहले ग्राम खाड़ेदेवर स्थित जल जीवन मिशन के तहत बनवाई गई पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने खुद नल से पानी पीकर जल संरक्षण का संदेश लोगों को दिया।
    इसके बाद उनका काफिला नगर के मोहल्ला आजाद नगर पहुंचा। जहां दलित समाज सहित सर्व समाज के लोगों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने अंबेडकर पार्क में पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण किया और समाज के लोगों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया। जिसके बाद वह रामलाल जाटव के घर पहुंचे जहां उन्होंने जलपान कर समाज में एकता व समरसता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने दलित समाज के दिवारी लाल, बेदराम, दारा सिंह दोहरे, आदेश, श्याम बाबू, रामलाल, उमेश कुमार, वीरपाल, रामअवतार, सुशील कुमार, जयवीर सिंह आदि से वार्ता कर शासन की योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। इसके बाद उनका काफिला सिकंदरपुर के लिए रवाना हो गया। इस दौरान जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, उप जिला अधिकारी अशोक कुमार, सीओ सिटी प्रियंका बाजपेई, भाजपा नेता देवेंद्र देव, रामवीर कठेरिया, मयंक गुप्ता, विनय वर्मा, राजीव ठाकुर, नीरज मिश्रा, अमन कठेरिया, प्रशांत पाठक, सुगम दुबे सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *